ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Khemka Murder Case: कुख्यात अपराधी कैसे हुआ ढेर? पुलिस मुख्यालय ने बताई पूरी...

Khemka Murder Case: कुख्यात अपराधी कैसे हुआ ढेर? पुलिस मुख्यालय ने बताई पूरी बात

Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा पटना के मालसलामी में पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर। हथियार सप्लाई करने का जिम्मा था इसी के ऊपर। पुलिस ने बरामद की पिस्तौल।

08-Jul-2025 10:21 AM

By First Bihar

Khemka Murder Case: पटना के हाई-प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 7 जुलाई की रात मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29 वर्ष, पिता प्रदीप महतो, निवासी दाउदचक नगला, मालसलामी, पटना) मारा गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह मुठभेड़ रात करीब 2:45 बजे हुई, जब विशेष जांच दल और विशेष कार्य बल गोपाल खेमका की हत्या में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार विकास उर्फ राजा इस हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी था। उसने शूटर उमेश यादव उर्फ विजय को हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को देखते ही विकास ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें विकास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पटना सिटी) सुबह 5:00 बजे, पुलिस अधीक्षक (नगर) 5:05 बजे और वरीय पुलिस अधीक्षक (पटना) 5:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। विकास का शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना भेजा गया है। मालसलामी में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।


गोपाल खेमका एक प्रमुख कारोबारी और मगध हॉस्पिटल के मालिक की 4 जुलाई को रात 11:40 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड सरिया कारोबारी अशोक कुमार साव को गिरफ्तार किया था। उमेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे अशोक साव ने 3.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें 1 लाख रुपये अग्रिम मिले थे। जांच में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है और बेउर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा से भी इस मामले का लिंक सामने आया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्कूटी और 3 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।


आज शाम 5 बजे बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सरदार पटेल भवन, पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में और खुलासे करेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र, पटना) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस हत्याकांड ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और विपक्षी नेताओं तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने सीबीआई जांच की मांग की है। DGP ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।