ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria / Khagaria News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम...

Khagaria News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Khagaria News: खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में एक तालाब में एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।

13-Jan-2025 01:22 PM

By First Bihar

Khagaria News: बिहार के खगड़िया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तालाब में एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल भी नजर आ रहा है। 


जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब में एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। मोहम्मद हुसैन मड़ैया में अपने नानी घर में रहता था। हुसैन अपने नाना मोहम्मद सुभान के पास अपने नानी घर के निकट स्थित बथान पर गया था, जहां वह अन्य दो बच्चों के साथ गायों को रखने की जगह पर खेल रहा था। इसी बथान के पास एक मछली पालन का तालाब था और यहीं छोटी नाव था। 


ऐसे में खेल-खेल में  मोहम्मद हुसैन ने नाव पर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक बच्चे ने नाव में बंधी रस्सी को खोल दिया, जिससे नाव किनारे से दूर चली गई और असंतुलित होकर डूब गई। इस घटना के परिणामस्वरूप मोहम्मद हुसैन की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। अब इस घटना के परिजनों का बुरा हाल है। 


इधर, इस मामले में मृतक के ननिहाल परिवार के लोगों ने कहा कि बचपन से ही मैंने मोहम्मद हुसैन को मड़ैया में रखा था। मोहम्मद हुसैन का निवास खगड़िया के कुट्टूपुर में है। लेकिन,यह बचपन से ही यही रहता था अब यह घटना हो गयी है। वहीं, सुचना के बाद मड़ैया के थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।