अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
03-Jan-2025 12:57 PM
By First Bihar
Khagaria News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकलकर सामने आई है जहां पैक्स अध्यक्ष की तेज हथियारों से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले से नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। यहां करीब साढ़े नौ बजे के करीब अपराधियों ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर लाल हाई स्कूल के समीप घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
वहीं, मृतक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि वरुण सिंह घर पर बोलकर गए थे कि वो किसी जरूरी काम से जा रहे हैं। वो काम निपटाकर घर वापस आएंगे। लेकिन, पैक्स अध्यक्ष के घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही कुछ लोगों ने घर आकर जानकारी दी कि जवाहर लाल स्कूल के समीप उनकी हत्या हो गई है। जिसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे।
इसके आगे उन्होंने बताया कि वरुण सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने और क्यों की ये बताना मुश्किल है। घटना के संबंध में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बताया जा रहा कि वरुण सिंह जैसे ही सलीम नगर चौक के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी अंधेरा होने की वजह से अपराधी इसका फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
इधर, इस मामले में खगड़िया के नव पदस्थापित एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो महेशखूंठ के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।