ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा...

खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नितीन गडकरी ने लोकसभा में दी जानकारी

केंद्र सरकार ने खगड़िया से पूर्णिया तक टू-लेन सड़क को फोरलेन बनाने का बड़ा निर्णय लिया है। लोकसभा में नितीन गडकरी ने बताया कि 4 हजार करोड़ की लागत से 143 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा और जल्द काम शुरू हो जाएगा।

18-Dec-2025 05:05 PM

By First Bihar

DELHI: राजधानी पटना से सीमांचल को जोड़ने वाली पटना से बेगूसराय और खगडिया होते पूर्णिया तक जाने वाली सड़क को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, इस सड़क का खगड़िया से लेकर पूर्णिया तक का हिस्सा टू लेन ही है, जिससे आने-जाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब केंद्र सरकार इस मुश्किल को दूर करने वाली है.


लोकसभा में उठा मामला

खगड़िया-पूर्णिया फोर लेन का मामला आज लोकसभा में सांसद राजेश वर्मा ने उठाया. उन्होंने कहा कि पटना से पूर्णिया आने-जाने वाले लोगों को खगड़िया से पूर्णिया तक परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि सड़क सिर्फ दो लेन की है. उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर कब तक ये सड़क बनेगी. 


4 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

राजेश वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि खगडिया से पूर्णिया तक सड़क को फोरलेन करने के काम को केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है. सड़क बनाने के काम में चार हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे और इससे 143 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाया जायेगा.


डेढ़ महीने में शुरू होगा काम

मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि इस सड़क को बनाने का फैसला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कर लिया है. लेकिन कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है. आने वाले 10-15 दिनों में कैबिनेट की मंजूरी मिल जायेगी. इसके बाद बाकी का काम कर लिया जायेगा. ग़डकरी ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा डेढ़ महीने के भीतर फोरलेन बनाने का काम शुरू होगा और टेंडर अवार्ड कर दिया जायेगा.