ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / BIHAR: खगड़िया में बाबूलाल यादव की हत्या की खबर सुनकर पीड़ित परिवार से...

BIHAR: खगड़िया में बाबूलाल यादव की हत्या की खबर सुनकर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी, कहा..गुड्डू सिंह को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा

खगड़िया एसपी से मोबाइल पर बात करने के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से कहा कि चिंता नहीं करना है, हम पटना में रहकर भी इस केस की मॉनिटरिंग करते रहेंगे।

22-May-2025 09:00 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को खगड़िया के परबत्ता पहुंचे। जहां रहीमपुर गांव जाकर मृतक बाबूलाल यादव के परिजनों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान तेजस्वी ने फोन पर खगड़िया एसपी से बात करके कार्रवाई की अपील की।


इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि खगड़िया में  इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इन दिनों लगातार हत्या की घटना सामने आ रही है। हालांकि बाबूलाल हत्याकांड में दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। तेजस्वी ने घटना में शामिल गुड्डू सिंह पर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि बीते 17 मई को बेखौफ बदमाशों ने किसान बाबूलाल यादव को गोलियों से भूनकर डाला था। बाबूलाल की हत्या के बाद तेजस्वी यादव उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस घटना पर तेजस्वी यादव ने दुख प्रकट किया और पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा जताया।


तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से कहा कि चिंता नहीं करना है हम पटना में रहकर भी इस केस की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। उन्होंने मीडिया से कहा कि आरोपी ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। जेल की हवा भी खाया है। पुलिस प्रशासन से हम लोगों की बात हुई है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग जिले की एसपी से की गई है। हम चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। एक गरीब की जिस प्रकार से गुड्डू सिंह ने हत्या की है, इसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।