अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
10-Jul-2025 10:32 AM
By First Bihar
Raid In Bihar: खगड़िया से एक बड़ी खबर है, जहां निगरानी विभाग ने मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार यादव के आवास पर छापेमारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक चित्रगुप्त नगर के कृष्णा नगर स्थित उनके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस छापेमारी के दौरान किसी को भी घर से बाहर या अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग की टीम ने खगड़िया के चित्रगुप्त नगर में स्थित DSP अभय कुमार यादव के कृष्णा नगर आवास पर छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं और घर से किसी को भी बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
पुलिस और निगरानी विभाग की टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हैं। अभी तक बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। निगरानी विभाग जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकता है।
ज्ञात हो कि अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे. मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान एक बार नक्सलियों के द्वारा इनका अपहरण भी कर लिया गया था. काफी प्रयासों के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था. फिलहाल, ये पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि, छापेमारी की पुष्टि नहीं की गई है. मगर सूत्रों के अनुसार पिछले 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है. स्थानीय पुलिस ने उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है.
रिपोर्टर: अनीश