ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा...

Bihar News: बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Bihar News: खगड़िया पुलिस ने दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को दियारा इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं।

03-Jul-2025 08:04 AM

By First Bihar

Bihar News:  बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। खगड़िया जिले के रामपुर ठुठी निवासी गुड्डू सिंह को पुलिस ने दियारा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार करने के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, गुड्डू सिंह के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित किया गया था।


दरअसल, इसकी गिरफ्देतारी बुधवार देर रात किया गया है। यह  कार्रवाई एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने किया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह दियारा क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का सरगना था और आसपास के जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल काफी हद तक कम हुआ है।


खगड़िया के एसपी  ने बताया कि,  यह कार्रवाई लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस को उसके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम ने इलाके में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में कई और आपराधिक मामलों के खुलासे की संभावना है।