ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / खगड़िया में विषहरी स्थान के अध्यक्ष की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क...

खगड़िया में विषहरी स्थान के अध्यक्ष की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार के खगड़िया जिले में विषहरी स्थान अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

17-Jul-2025 04:52 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में उस समय तनाव गहरा गया जब विषहरी स्थान मेला समिति के अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की हत्या की खबर सामने आई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने महेशखुंट-गोगरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया।


लोहे की रॉड से किया गया था हमला

जानकारी के अनुसार, राजकिशोर निषाद विषहरी स्थान से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


जमीन विवाद में हत्या की आशंका

परिजनों और स्थानीय लोगों ने विषहरी स्थान की जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद को ही इस हत्या का कारण बताया है। उनका आरोप है कि इस विवाद की कई बार शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने राजकिशोर निषाद की हत्या कर दी।


आक्रोशित लोगों  ने किया उग्र प्रदर्शन 

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इस पूरे मामले पर गोगरी थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


अनिश की रिपोर्ट