अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
11-Jul-2025 12:08 PM
By First Bihar
Bihar News: खबर बिहार के खगड़िया जिले से है, बरौनी–कटिहार रेलखंड पर स्थित खगड़िया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक की अजीबो-गरीब हरकतों ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन को घंटों तक परेशान कर दिया। युवक कभी स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ता रहा, तो कभी फुट ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में पहुँच गया। हद तो तब हो गई जब वह स्टेशन परिसर में बनी अर्धनिर्मित लिफ्ट के अंतिम सिरे पर चढ़कर बैठ गया और वहाँ से पत्थर फेंकने लगा।
स्थिति को देखते हुए स्टेशन प्रशासन ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवा दी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इस एहतियाती कदम के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
इस बीच, युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने और रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी रहीं। अंततः मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए लिफ्ट पर चढ़कर युवक को एक गमछे की मदद से बांधकर बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई और ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया।
घटना के संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि “युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पहले वह राजधानी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा और फिर फूट ओवर ब्रिज होते हुए लिफ्ट के ऊपरी सिरे तक पहुँच गया। इस दौरान वह बार-बार नीचे फेंकने के लिए पत्थर उठाता रहा, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था।”
रेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है। यात्रियों की सजगता और साहस की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया।
रिपोर्ट- अनिश कुमार