मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
04-May-2025 03:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा स्टेशन के निकट प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत एक नया गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCTO) शुरू किया गया है। यह सोनपुर रेल मंडल का तीसरा टर्मिनल है, जिसे रेलवे और निजी क्षेत्र की कंपनी खगड़िया प्राइवेट लिमिटेड और लीप इंडिया की साझेदारी में विकसित किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह टर्मिनल पसराहा स्टेशन के समीप बनाया गया है। इसकी स्थापना का उद्देश्य माल ढुलाई को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इसकी भंडारण क्षमता 12,500 मीट्रिक टन है। टर्मिनल से प्रतिमाह 25 से 30 रैक खाद्यान्न का परिवहन किया जाएगा, जिससे भारतीय खाद्य निगम (FCI) की आपूर्ति शृंखला को मजबूती मिलेगी।
वहीं, इससे खाद्य सुरक्षा को भी व्यापक समर्थन मिलेगा। सोनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सिलौत, चकसिकंदर और तुर्की रेलवे स्टेशनों पर भी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की स्थापना की जाएगी, जिनकी तैयारियां जोरों पर हैं। टर्मिनल के संचालन से क्षेत्र में 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह ग्रामीण बेरोजगारी को कम करने में सहायक होगा। इस परियोजना के माध्यम से रेलवे निजी निवेश को भी आकर्षित कर रहा है, जिससे भविष्य में और अधिक टर्मिनलों की संभावना बढ़ेगी।
टर्मिनल की स्थापना के दौरान लीप इंडिया के डीजीएम पी श्रीनिवासन, डिप्टी मैनेजर एकलाख उल रहमान, और रेलवे की ओर से सीनियर डीसीएम सोनपुर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल रेलवे की लॉजिस्टिक्स क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत स्थापित यह नया कार्गो टर्मिनल बिहार के लिए आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और परिवहन सुगमता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। रेलवे की यह पहल ‘न्यू इंडिया’ के लॉजिस्टिक्स विजन को मजबूती प्रदान करती है।