ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना देख हर कोई हैरान, अनोखा...

Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना देख हर कोई हैरान, अनोखा मकान बना इंटरनेट सेंसेशन

Bihar News: खगड़िया के कुतुबपुर में एक अनोखा मकान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इसे "छुरकी मकान" कहा जा रहा है, जो रेलवे ट्रैक से सटा होने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित है।

04-Jul-2025 04:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कुतुबपुर मोहल्ले में स्थित एक अनोखा मकान इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी अजीबोगरीब बनावट और स्थान को लेकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि अब इसे "छुरकी मकान" के नाम से भी पुकारा जा रहा है।


यह तीन मंजिला मकान चौथम थाना क्षेत्र के मालपा निवासी सुनील कुमार का है। इस मकान की खासियत यह है कि इसके बिलकुल पीछे से रोज ट्रेन गुजरती है, और ट्रेन की आवाज से घर थोड़ा हिलता भी है, लेकिन सुनील कुमार को इससे कोई डर नहीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में खगड़िया-बकरी पथ स्थित कुतुबपुर में 20 लाख रुपये में एक कट्ठा जमीन खरीदी थी। 


सुनील ने बताया कि करीब ढाई साल पहले यह मकान बनवाया। इसमें 6 स्टॉल और 6 कमरे के साथ बाथरूम भी है। सुनील कुमार ने बताया कि वे इसी मकान से छड़, सीमेंट, बालू, गिट्टी आदि का कारोबार करते हैं। उनका पूरा परिवार अब गांव छोड़कर इसी घर में रहता है। उन्होंने दावा किया कि घर पूरी तरह से सुरक्षित है, हवा की निकासी शानदार है और अब तक कोई समस्या नहीं आई है।


सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में जब 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, तब भी इस मकान को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने हंसते हुए कहा कि ट्रेन के गुजरने पर घर थोड़ा हिलता जरूर है, लेकिन डर बिल्कुल नहीं लगता। जब सुनील कुमार से पूछा गया कि इस अनोखे मकान का नक्शा किसने तैयार किया, तो उन्होंने बताया कि यह खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के इंजीनियर नीरज कुमार द्वारा डिज़ाइन किया गया था।

रिपोर्ट-  अनिश कुमार, खगड़िया