अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
13-Apr-2025 01:45 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस तूफान की चपेट में आकर कई कच्चे मकान पूरी तरह बर्बाद हो गया । शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों पर बिजली के खंभे और विशालकाय पेड़ उखड़ कर गिर पड़े। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। वहीं, पेड़ गिरने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
शहर के बलुआही क्षेत्र में बिजली का पोल और पेड़ गिरने से कई घरों को नुकसान हुआ है। इस हादसे में कुछ मवेशी भी घायल हो गए हैं। इसके साथ ही CPI कार्यालय की चाहरदीवारी भी गिर गई है।जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |
तेज हवाओं और बारिश से खेतों में लगी गेहूं और मक्के की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। लहलहाती फसलें आंधी के कारण जमीन पर बिछ गई हैं। अपनी आंखों के सामने मेहनत की फसल को बर्बाद होता देख किसान बेहद दुखी और चिंतित नजर आ रहे हैं।अब किसान सरकारी मदद की उम्मीद लगाकर बैठे है|