ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / BIHAR NEWS : सिगरेट और पान को लेकर जमकर हुआ बवाल, पैसे मागनें...

BIHAR NEWS : सिगरेट और पान को लेकर जमकर हुआ बवाल, पैसे मागनें पर दुकानदारों ने कर दी धुनाई

BIHAR NEWS : खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सिगरेट और पान को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में एक पान दुकानदार

15-Jan-2025 12:44 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां पान और सिगरेट को लेकर दुकानदार की जमकर धुनाई की है। 


दरअसल, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सिगरेट और पान को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। यहां गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में एक पान दुकानदार से एक युवक का विवाद हो गया। सबसे पहले युवक ने सिगरेट और पान खाकर रुपये नहीं दिए। उसके बाद दुकानदार ने पैसे मांगे तो युवक ने धौंस दिखाते हुए दुकानदार का सिर फोड़ दिया। 


वहीं, पान दुकानदार को घायल देख स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हो गए और एकजुट हो गए। गुस्साए दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई। इस बीच भीड़ में से किसी ने युवक की मारपीट का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। 


इधर, बीच बाजार भीड़ भाड़ वाले इलाके में लगभग आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, लेकिन किसी ने बीच बचाव का प्रयास नहीं किया। स्थानीय लोगों के द्वारा जब गोगरी थाना को फोन किया गया तो गोगरी थाना के पुलिस अधिकारी ने 112 पर फोन करने को कहा। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर मारपीट की घटना हुई। बाद में पुलिस की गाड़ी आने के बाद मामला शांत करवाया गया। खगड़िया के जमालपुर बाजार में हुई मारपीट मामले को लेकर गोगरी के SHO अजित कुमार ने बताया कि "इस मामले में दुकानदार जिसका सिर फोड़ा गया था, उसके आवेदन के आधार पर दबंग युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"