अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
16-Jan-2025 03:01 PM
By First Bihar
khagaria pragati yatra cm: प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचे जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। उनके आने से कुछ मिनट पहले समाहरणालय के सामने बैरीकेडिंग पार कर पति-पत्नी आपस में उलझ गये। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक और धक्का मुक्की हुई। उस वक्त सीएम की सुरक्षा को लेकर समाहरणालय सहित तमाम वैसे मार्ग जहां से सीएम का काफिला गुजरना था वहां बेरीकेडिंग की गई थी।
बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए पति पत्नी और अन्य लोग बैरीकेडिंग पार करने लगे। जो जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया पहुंचे थे। जहां उन्होंने 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वहीं सीएम ने समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पशु आहार कारखाना का भी उन्होंने उद्घाटन किया। अब अलौली के बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में पुल बनेगा।
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया के महेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिकटन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। वहीं उन्होंने अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन किया। जबकि उन्होंने 39 करोड़ की राशि से निर्माण किए जाने वाला शहर के बायपास सड़क का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने बायपास निर्माण स्थल की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व विधायक पूनम यादव के द्वारा उनको इस बाबत जानकारी दी गई।