ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: 20 साल बाद बिहार के इस जिले के लोगों का सपना...

Bihar News: 20 साल बाद बिहार के इस जिले के लोगों का सपना पूरा होने जा रहा, वजह जान खुश हो जाएंगे...

Bihar News: 20 साल के बाद बिहार के खगड़िया जिले के लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। खगड़िया-अलौली रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

15-Mar-2025 08:36 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: 20 साल के बाद खगड़िया के लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। यहां कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना के तहत खगड़िया-अलौली रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। खगड़िया से कुशेश्वर स्थान 44 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना के तहत 18.7 किलोमीटर खगड़िया से अलौली तक ही निर्माण कार्य पूरा हुआ है। काम पूरा होते ही लोगों को यात्रा करने का मौका मिलेगा।


बुधवार को विभाग के मुख्य संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक और स्टेशन का निरीक्षण किया साथ ही इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल भी किया गया। जिसके बाद लोगों को अब इस रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन आरंभ होने की उम्मीद जगी है। खगड़िया से कुशेश्वर स्थान 44 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना के तहत 18.7 किलोमीटर, खगड़िया से अलौली तक ही निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। गत वर्ष से इस रेल खंड पर माल ट्रेन का परिचालन आरंभ किया गया। जो रैक के आवश्यकता के अनुसार ही चल रही है। 


आपको बता दें कि 1998 में तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान ने 162 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी थी। इस परियोजना की लंबाई 44 किलोमीटर है। इस परियोजना के तहत 7 स्टेशन बनाए जाने हैं। जिसमें पांच स्टेशन खगड़िया जिले में, दो स्टेशन दरभंगा जिले में, और एक स्टेशन समस्तीपुर जिले में बनाया जाना है। करीब 24 साल बाद इस परियोजना में अभी तक सिर्फ 18.7 किलोमीटर अलौली तक रेल ट्रैक और स्टेशन का निर्माण हुआ है। बीते वर्ष से माल ट्रेन का परिचालन आरंभ हुआ है। लेकिन 26 साल बाद अब तक पैसेंजर ट्रेन नहीं चली है। अलौली से आगे कुशेश्वर स्थान तक का कार्य अब भी जारी है। इस परियोजना के तहत नौ बड़े पुल बनने थे। जिस में से चार पुल ही बने हैं। जो अलौली तक बने हैं। आगे का कार्य अभी नहीं हुआ है।