अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
12-Aug-2025 02:02 PM
By First Bihar
Bihar News: पिछले कुछ दिनों में उत्तर बिहार में बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है और इस दौरान खगड़िया जिला इसका सबसे ज्यादा शिकार हुआ है। गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने से यहाँ के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 65 स्कूलों को 20 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है। पहले 32 स्कूल 14 अगस्त तक बंद थे, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण 33 और स्कूल बंद किए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने पर यह अवधि और भी बढ़ सकती है।
बाढ़ का पानी कई गांवों और स्कूल परिसरों में घुस गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। खगड़िया, परबत्ता, बेलदौर, गोगरी और मानसी प्रखंडों में कई गांवों का संपर्क टूट गया है और स्कूलों तक पहुंचना असंभव हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गॉड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक सामग्री और उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि नुकसान से बचा जा सके। शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्रों में योगदान देने और जरूरत पड़ने पर अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
जिलाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। गोगरी अंचल के झिकटिया, बोरना, बन्नी और गोगरी पंचायतों में जलजमाव की स्थिति गंभीर है। 51 नावें प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत सामग्री वितरित करने के लिए चल रही हैं। पॉलिथीन शीट्स और चापाकल की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। गंगा का जलस्तर 35.69 मीटर (चेतावनी स्तर से 1.62 मीटर ऊपर) और कोसी 34.59 मीटर (0.74 मीटर ऊपर) पर बह रही है।
बताते चलें कि यहाँ बाढ़ ने न केवल शिक्षा, बल्कि लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित किया है। पिछले 24 घंटों में गंगा और कोसी के पानी में कई लोगों की जान गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें और घर जलमग्न हैं, जिससे आवागमन और दैनिक जीवन बिल्कुल ठप हो गया है। प्रशासन तटबंधों की निगरानी कर रहा है और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर (06244-222384) जारी किया है। लोगों से अपील है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें।