ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / bihar / khagaria-news / Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, चौकीदार...

Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आई बिहार की घूसखोर महिला दारोगा, चौकीदार भी हुआ अरेस्ट; 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

Bihar News: खगड़िया में महिला दारोगा सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को पटना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

05-Aug-2025 02:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में एक चौकीदार वीरू पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, बेगूसराय निवासी अनिल कुमार शाह ने निगरानी से शिकायत दी थी कि दारोगा सीमा कुमारी केस निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही दारोगा रिश्वत के पैसे ले रही थी, टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ धर दबोचा।


सबसे पहले चौकीदार वीरू पासवान को पकड़ा गया और उसके बाद महिला हेल्पलाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को निगरानी विभाग की टीम पूछताछ के लिए पटना ले गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस महकमा चुप्पी साधे हुए है।


बता दें कि बिहार में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। हाल ही में समस्तीपुर जिले में भी एक महिला दारोगा और उसके ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में भी 20 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी। इसके अलावा, हाल के महीनों में कई अन्य अफसरों और कर्मियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है।


news image