अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
12-Jul-2025 02:23 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव में शुक्रवार की रात एक 17 वर्षीय किशोर राजू कुमार की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह किशोर कुर्बन गांव में एक शादी समारोह में डीजे और टेंट का काम कर रहा था, रात करीब 2 बजे के बाद वह अचानक गायब हो गया। शनिवार सुबह उसका निर्वस्त्र शव गांव से 300 मीटर दूर मधेपुरा सीमा के पास लड्डू सिंह के बगीचे में मिला है। हत्यारों ने उसके मुंह में गोली मारी है और उसके कपड़े लाश से 70 मीटर दूर फेंक दिए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक और आक्रोश की लहर फ़ैल गई है।
मृतक की पहचान कुर्बन पंचायत के वार्ड 6, महदीपुर बासा निवासी सुधीर सिंह के इकलौते बेटे राजू कुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा सुमन सिंह ने बताया है कि राजू शुक्रवार रात शादी समारोह में काम कर रहा था और आखिरी बार उसे रात 2 बजे देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने बगीचे में उसकी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। शव की हालत देखकर पुलिस और स्थानीय लोग बिल्कुलस्तब्ध रह गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है और बेलदौर थाना के दारोगा रणवीर कुमार राजन, राजेश कुमार, चंद्रभूषण सिंह और पीएसआई राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औरशव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया भेजा। मृतक के मामा ने बताया है कि राजू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।