Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
01-Mar-2026 05:58 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने कथित रूप से बागमती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की पहचान 36 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंशु देवी का किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार की सुबह इस संबंध को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि युवक के परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की। इसी तनाव के चलते रविवार को महिला ने नदी में छलांग लगा दी।
अंशु देवी चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के कमरी दिघरी गांव की निवासी थीं। वह वहीं के प्राइमरी स्कूल में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति संजय चौधरी मुंबई में काम करते हैं और लगभग छह महीने से घर से बाहर हैं।
घटना स्थल रेलवे के रिटायर्ड पुल संख्या 51 के पास था। महिला के नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक उसका शव नहीं मिला है। अंशु देवी अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं। परिवार हाल ही में मुंबई में रह रहा था और महिला एक माह पहले अपनी बड़ी बेटी की परीक्षा के लिए गांव आई थी।
घटना की सूचना मिलने के बावजूद देर तक पुलिस नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हरदिया रेलवे ढाला के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में मानसी और चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। एसडीआरएफ की टीम अब भी महिला के शव की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।