बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
12-Apr-2021 03:16 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद कल यानी 13 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे. रविशंकर प्रसाद दोपहर 3 बजे पटना के आईजीआईएमएस जायेंगे. यहां कोरोना की का उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात रखेंगे. रविशंकर प्रसाद कल ही रात 8 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बातचीत की थी. उन्होंने पटना एम्स को कोरोना वायरस डेडिकेटेड हॉस्पिटल घोषित करने की मांग रखी है. साथ ही साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बातचीत कर पीएमसीएच और एनएमसीएच में बेड बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की मांग रखी है.
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से उनकी लंबी बातचीत हुई. इससे पहले उन्होंने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह से भी बातचीत की थी और राजधानी में कोरोना की स्थिति को लेकर उसे पूरी जानकारी ली थी.
रविशंकर प्रसाद खुद कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं. बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान सुचारू तरीके से चले लोग कोरोना वायरस के निशान को लेकर जागरूक रहें, इसके लिए लगातार वह प्रयासरत हैं. कोरोना टीका उत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया जा रहा है. इस दौरान 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है.