पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
30-Jul-2025 12:10 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में एक सरकारी विद्यालय से एक चौंकाने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है। यहां ताजगंज फसिया नगर निगम क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र स्कूल के भीतर ही छूट गया, जब शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका ने सभी कमरों में ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया। छात्र ने जब स्कूल से बाहर निकलने की कोशिश की, तो वह खिड़की में फंस गया और जोर-जोर से चीखने लगा।
घटना मंगलवार की है, जब स्कूल में करीब पांच से छह शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं। बताया गया कि प्रधानाध्यापिका लिपि श्रीवास्तव दोपहर में किसी जरूरी कार्य से विद्यालय से बाहर चली गई थीं। उनके जाने के बाद बाकी शिक्षिकाओं ने विद्यालय बंद कर दिया, लेकिन एक छात्र कक्षा के अंदर ही रह गया। छात्र गौरव कुमार, जो कक्षा 3 में पढ़ता है और पप्पू राय का बेटा है, खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश में बुरी तरह फंस गया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों और उसके परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन और गांववाले स्कूल परिसर में पहुंचे और छात्र को बाहर निकालने के लिए खिड़की से दिशा-निर्देश देने लगे। लेकिन कई प्रयासों के बावजूद जब छात्र बाहर नहीं निकल सका, तब लोगों ने मिलकर विद्यालय के मुख्य दरवाजे और कक्षा का ताला तोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और विद्यालय परिसर में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों में शिक्षकों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। मामले में बजरंग दल के पवन पोद्दार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरी घटना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चंद्र चौधरी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका से बुधवार को स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।