25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jan-2025 10:08 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। यह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अब इनके निधन की खबरें निकल कर सामने आई है। इन्होंने न सिर्फ विधायक रहकर जनता की सेवा किया था बल्कि सरकार में मंत्री रहकर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।
जानकारी हो कि विश्वनाथ सिंह तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। वे 1990 में पहली बार जनता दल से विधायक बने, जिसके बाद उन्हें कृषि उद्योग विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया था। इस पद पर उन्हें मंत्री का दर्जा प्राप्त था। 2000 में वे जदयू से विधायक चुने गए और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। 2005 में मुबारक हुसैन जीते 2006 के उप चुनावतचुनाव हारने के बाद 2006 में पुनः जदयू से विधायक बने। यह लगातार जनता की सेवा करते रहे।
बता दें कि इन्हें मछुआ समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया, जिसे भी राजकीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। मनिहारी खुले निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मुबारक हुसैन ने अक्टूबर 2005 में जेडी(यू) के विश्वनाथ सिंह को और फरवरी 2005 में एनसीपी के सगीर अहमद को हराया था। इससे पहले 2000 में जेडी(यू) के विश्वनाथ सिंह ने एनसीपी के सगीर अहमद को हराया ।