पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
29-Jul-2025 10:17 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की एक शादीशुदा महिला कविता कुमारी अपने प्रेमी जीत कुमार साह के साथ एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। लड़की के नाना छेदी सिंह ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।
जानकारी के अनुसार, कविता कुमारी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कुमारगंज पंचायत निवासी टिंकू कुमार साह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। कविता फिलहाल अपनी मां के साथ अपने ननिहाल पंचवर्गा गांव में रह रही थी, जहां उसने अपने प्रेमी को पश्चिम बंगाल से बुलाकर दिन के उजाले में अपने घर बुलाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, कविता के नाना व अन्य ग्रामीणों ने जब दोनों को एक कमरे में पकड़ा तो गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों के हाथ बांधकर पिटाई कर दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था; छह माह पहले भी कविता और जीत के बीच संबंधों को लेकर विवाद हो चुका है, जिसे पंचायत स्तर पर समझौते के माध्यम से सुलझाया गया था।
अब इस बार की घटना के बाद कविता ने अपने पति टिंकू कुमार के साथ रहने से इनकार कर दिया और प्रेमी जीत कुमार साह के साथ रहने की इच्छा जताई। वहीं, टिंकू ने भी पत्नी को दोबारा अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत के समक्ष दोनों पति-पत्नी ने लिखित रूप में आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया।
एक ओर कविता अपनी शादीशुदा जिंदगी को पीछे छोड़ प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जीत कुमार साह, जो कि कविता का चचेरा देवर (भाई का देवर, यानी चचेरी भाभी से प्रेम) है, वह खुद 3 अगस्त को विवाह के लिए पहले से तय था। बावजूद इसके, वह कविता से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। यह स्थिति क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को लेकर विवाद और चर्चाओं का विषय बन गई है।
इस घटनाक्रम के कारण तीन परिवारों पर संकट आ गया है। कविता का ससुराल, उसका ननिहाल और जीत कुमार का परिवार। सबसे ज्यादा चिंता डेढ़ वर्ष की बच्ची के भविष्य को लेकर जताई जा रही है, जो अब इस रिश्ते विवाद की सीधी शिकार बन गई है।
घटना के बाद पंचायत में कई जनप्रतिनिधियों और बुजुर्गों की उपस्थिति में चर्चा हुई। कुछ लोगों ने महिला की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत निर्णय के अधिकार की बात की, तो कई ग्रामीणों ने इस प्रकार के संबंधों को समाज के लिए खतरनाक मिसाल बताया। पंचायत द्वारा किसी कानूनी प्रक्रिया के बिना “तुरंत रिश्ता खत्म” जैसी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट - सोनू चौधरी