पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत
01-Apr-2026 04:54 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए। आरोप है कि वह न केवल नशे में थे, बल्कि अर्धनग्न अवस्था में अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे और अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे।
स्थानीय ललित कुमार जब अपने कागजात पर हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने डॉक्टर को नशे की हालत में पाया। आरोप है कि डॉक्टर ने काम के बदले पैसे की मांग की। इसी दौरान उन्होंने अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद मरीज और कर्मचारी भी हैरान रह गए।
वहां मौजूद लोगों ने नशे में धुत्त डॉक्टर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां तो डॉक्टर साहब ही टल्ली नजर आए वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं, भला मरीज को कैसे संभालेंगे, कैसे मरीज का इलाज करेंगे। क्योंकि वो इतने नशे में हैं कि कपड़ा भी नहीं संभल रहा है। वीडियो में उनका पैंट खुला नजर रहा है, वह कई बार उठने की कोशिश करते हैं और कई बार गिरते दिखे। इस दौरान एक कुत्ता भी वहां नजर आ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. विनय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. कृष्ण कुमार को समेली CHC का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
वहीं, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए समान है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही शराबबंदी है?