Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
16-Sep-2025 08:38 PM
By RANJAN
KAIMUR: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता एक्टिव मोड में आ गये हैं। जगह-जगह सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान इन नेताओं की जुबान भी तल्ख होती जा रही है। बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मंत्री जमा खान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। चैनपुर से जेडीयू विधायक जमा खान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दलाल तक कह दिया। यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद गदहा के सिंग जैसा गायब हो गया। यह बातें चैनपुर विधानसभा में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने कहा।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह द्वारा चैनपुर के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान को गद्दार और नीतीश कुमार का दलाल बता रहे हैं। दरअसल कैमूर जिले के चैनपुर में किसान महासम्मेलन 2 दिन पूर्व आयोजित की गई थी। जिसमें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पहुंचे थे वहां पर उन्होंने कहा की पिछली बार आप लोगों ने एक ऐसे प्रत्याशी को चुनाव जीता दिया जो गद्दार निकल गया। आप लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहा है। सिर्फ हाथ जोड़ने का काम कर रहा है और बिहार से लेकर चैनपुर तक जो घूसखोरी का जाल फैला है उसको बटोरने के लिए नीतीश कुमार का वह दलाली कर रहा है।
आगे कहा कि वह आप लोगों के हितों के लिए खेतों की सिंचाई के लिए उत्तर प्रदेश से आने वाले मूसा खांड और लतीफ शाह बांध का अपने कैमूर के हिस्से का 300 क्यूसेक पानी नहीं ला सकता, बल्कि नीतीश कुमार के घूसखोरी के फैलाए गए जाल का दलाली करता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आज की तरह चारों तरफ तेजी से फैल रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर अभी मंत्री जमा खान का कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है । उनसे संपर्क करने का कोशिश किया गया लेकिन बात नहीं हो पा रही है।
सुधाकर सिंह ने कहा चैनपुर विधानसभा में पिछली बार महागठबंधन को टिकट मिला था हमारा साथी कमजोर था। लेकिन आप लोगों ने एक गद्दार को जीता दिया। जीस वोट से वह जीता था वह भाजपा को हराने के लिए था। लेकिन वह जीत करके गदहा के सिंघ जैसा गायब हो गया। जाकर भाजपा के गोद में बैठ गया भविष्य में ऐसी गलती नहीं करिएगा। केवल 6- 7 सीट के लिए हम लोग सत्ता से बेदखल हो गए । जिसमें एक चैनपुर भी शामिल था। महागठबंधन धना सेठ को टिकट नहीं देता है बल्कि बहुजन और भाजपा के लोग पैसे पर टिकट बेचते हैं और धना सेठ को टिकट देते हैं। हमारे कैमूर में दो विधायक भाग ग़ए मोहनिया और भभुआ पैसे पर वह लोग बिक गए ।
मैं यहां के मंत्री को चुनौती देता हूं कि जो मूसा खांड और लतीफ शाह में हिस्सेदारी पानी की है उससे तुम पानी क्यों नहीं लेता। बिहार में केंद्र में लखनऊ में भी भाजपा की सरकार है तो मुसाखांड का पानी लाकर दे देते तो चांद और चैनपुर के किसान खुशहाल हो जाते। लेकिन तुम्हारी हैसियत पानी लाने की नहीं है तुम्हारी हैसियत नीतीश कुमार के द्वारा जो घूसखोरी का जो जाल बिछाया गया है उसके दलाली का कार्य कर सकते हैं आपके विकास का काम नहीं कर सकते।