ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान

Home / bihar / kaimur-news / CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, इस शहर...

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, इस शहर के लिए बनेगा नया 'बाइपास'

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के लिए 9 बड़ी घोषणाएं की है. जिसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, बाईपास व अन्य महत्वपूर्ण काम शामिल हैं.

18-Feb-2025 02:53 PM

By Viveka Nand

CM NITISH PRAGATI YATRA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज मंगलवार को कैमूर में रही. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी. CM नीतीश ने कहा कि कैमूर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे.

मोहनिया में बाईपास का होगा निर्माण

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं की घोषणा की हैं, उनमें मोहनिया में बाईपास का निर्माण किया जायेगा. इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण कराना शामिल है. इससे अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।सोन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का विकास किया जायेगा। इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। करकटगढ़, तेल्हारकुण्ड एवं वंशीखोड में पर्यटकीय

कैमूर जिले में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।अधौरा प्रखण्ड में अवस्थित गाँवों में सोन नदी से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी।कैमूर में स्पोर्टस कम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा।जमानियों गंगा जल लिफ्ट योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वित किया जायेगा।कैमूर जिलों के 8 प्रखंडों क्रमशः मोहनियाँ, अधौरा, चैनपुर, रामपुर, चांद, कुदरा, भगवानपुर एवं नोऔंव में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा हमने पूर्व में बताया है कि "कैमूर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त कैमूर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है. आगे और तेजी से काम होगा।

इसके अतिरिक्त मोहनिया में नरौरा से सेमटिया गाँव तक रोड, रामपुर प्रखंड के बगहींहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई का काम होगा.