ब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट?

Bihar News: भारत माला एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान हादसा, अनियंत्रित हाइड्रा पलटने से युवक की दर्दनाक मौत

Bihar News: भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान कैमूर में हाइड्रा पलटने से राजस्थान के मजदूर अर्जुन यादव की मौत हो गई। हादसे की जांच जारी है।

11-Jan-2026 11:35 AM

By Ranjan Kumar

Bihar News: कैमूर में भारत माला एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान एक भीषण हादसा हुआ है। पीएनसी कैंप के निकट निर्माण स्थल पर कार्यरत हाइड्रा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे गंभीर दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।  


मृतक की पहचान जयपुर, राजस्थान निवासी अर्जुन यादव (29) पुत्र सुल्तान यादव के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई लीलाराम गुर्जर ने बताया कि हादसे के समय अर्जुन हाइड्रा के सहचालक के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के बाद घायल को तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन यादव को मृत घोषित कर दिया।  


लीलाराम गुर्जर ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर हाइड्रा अचानक पलट गया, जिसमें यह घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 


प्रशासन ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।