BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
16-Nov-2025 08:42 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार की जनता का प्रचंड समर्थन मिला है। डबल सेंचुरी से ज्यादा सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की। बिहार के नतीजे सामने आने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी दिल्ली में बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से मिले। इस दौरान नई सरकार के गठन पर चर्चा हुई। इससे मांझी ने पीएम मोदी को फोन कर बिहार चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बधाई दी।
बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने बिहार विधानसभा चुनाव 6 सीटों पर लड़ा था लेकिन पांच सीटों पर उन्होंने अपनी जीत दर्ज करायी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हम पार्टी ने कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, अतरी और सिकंदरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6 सीट लड़कर 5 पर जीत मिली है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कुटुंबा प्रत्याशी लाल राम 84727 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, इमामगंज से दीपा कुमारी ने 1,04,861 वोट से जीत हासिल की। बाराचट्टी से ज्योति देवी ने 1,08,271 मत से जीत दर्ज करायी। जबकि अतरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रोमित कुमार ने 1,02,102 वोट हासिल कर जीत दर्ज की वही सिकंदरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रफुल कुमार मांझी ने 91,603 वोट से जीत हासिल की। हम पार्टी के इस परफोर्मेंस को लेकर धर्मेन्द्र प्रधान ने जीतन राम मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विनोद तावड़े भी मौजूद थे। 

