BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
14-Mar-2026 06:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: जहानाबाद में पटना–गया रेलखंड पर शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जबकि दूसरी घटना जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के समीप सामने आई।
पहली घटना में मखदुमपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह आसमानी रंग की फुल शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुए था।
जीआरपी प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के पास रखा गया है और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है, ताकि पहचान हो सके।
दूसरी घटना जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के पास हुई, जहां गया जिले के सहबाजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार शर्मा की ट्रेन से टक्कर होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ जहानाबाद के शांति निवास में रहते थे और कोर्ट स्टेशन के पास अपना मकान बनवा रहे थे।
परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह मकान की खुदाई के दौरान एक सांप निकल आया। इससे बचने के लिए दिलीप कुमार शर्मा रेल पटरी की ओर भागे। उस समय वे मोबाइल पर किसी से बात भी कर रहे थे। इसी दौरान मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक हाथ अलग हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की खबर मिलते ही उनके परिजन और गांव के लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।