पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Apr-2026 07:44 PM
By Ajit Kumar
Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा बाईपास के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी.
हादसा इतना भयावह था कि युवक और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
जानकारी के अनुसार सरेन गांव निवासी मृतक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर टेहटा बाजार से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे बायपास पर पहुंचे, पटना से गया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आकर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार और बच्ची प्रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.
जिन्हे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी भर्ती कराया गया है.जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच -22 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही एसडीओ राजीब रंजन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा जामकर हटवाया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है.