ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की बड़ी बैठक शुरू, संजय...

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की बड़ी बैठक शुरू, संजय झा कर रहे हैं अध्यक्षता

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.

04-Jul-2025 11:51 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने आज यानि शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा कर रहे हैं।


इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कई वरिष्ठ मंत्री और जदयू के शीर्ष नेता मौजूद हैं। पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर की तैयारी को प्राथमिकता देते हुए सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और मतदान केंद्र प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा है।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार करना, कार्यक्रम तय करना और मौजूदा राजनीतिक माहौल में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है। सूत्रों के मुताबिक, आज पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक संवाद और अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।


बैठक में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से जब मीडिया ने चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा "हमारी पूरी तैयारी है, संगठन पूरी तरह से सक्रिय है और हम हर स्तर पर काम कर रहे हैं।"


यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब बिहार में विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, और NDA गठबंधन में भी सीटों को लेकर हलचल बढ़ रही है। ऐसे में जदयू की यह बैठक न केवल चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास है, बल्कि संगठन में अनुशासन और स्पष्टता लाने की एक बड़ी कवायद भी मानी जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज