पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
24-Apr-2022 08:25 AM
PATNA : बिहार में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पहली बार सीधे होने जा रहा है। राज्य के अंदर इस बार निकाय चुनाव के दौरान पहली बार मेयर और डिप्टी पद के उम्मीदवारों का चुनाव सीधे जनता करेगी। राज्य सरकार ने इस फैसले पर काफी पहले ही मंजूरी दे दी थी, अब सारी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी तय कर दिया है कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर कितना खर्च किया जा सकता है। सरकार की तरफ से जो फार्मूला तय किया गया है वह मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मानना होगा।
राज्य सरकार ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी है। इन दोनों पदों के लिए तय फार्मूले के मुताबिक पटना नगर निगम क्षेत्र में मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार किसी भी शहरी विधानसभा सीट से तीन-चार गुणा अधिक मतदाताओं की तरफ चुने जाएंगे लेकिन उनकी चुनाव खर्च की सीमा विधायक का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से कम होगी।राज्य में मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवार चुनाव में 30 लाख रुपए तक खर्च कर पाएंगे जबकि विधानसभा उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 लाख रुपए है।
खर्च का फार्मूला तय करने के लिए वार्ड पार्षद के चुनाव के खर्च और वार्डों की कुल संख्या को आधार पर बनाया गया है। पटना के मेयर और डिप्टी मेयर के होने वाले चुनाव में 12 लाख से अधिक वोटर हैं। सरकार ने अपने फॉर्मूले के मुताबिक 4 हजार से 40 हजार वोटर्स की संख्या वाले वार्ड पर खर्च की सीमा 60 हजार रुपए तक की है जबकि 10000 से 20000 वोटर्स की संख्या वाले वार्ड में खर्च की सीमा 80000 तक की है। इसे देखते हुए ही मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की खर्च सीमा तय की गई है। आपको बता दें कि लोकसभा में उम्मीदवारों को 95 लाख रुपए खर्च करने की इजाजत होती है। विधानसभा चुनाव में 40 लाख। नगर निगम के वार्ड पार्षद के पद के उम्मीदवार की खर्च सीमा को उस नगर निगम के कुल वार्ड से गुणा कर दो से भाग देने पर जो राशि आएगी, उतनी ही राशि मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी चुनाव में खर्च कर पाएंगे। यही फार्मूला नगर पंचायत, नगर परिषद के सभापति और उपसभापति के पद के लिए भी होगा।