बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Jun-2025 10:04 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हनीट्रैप और हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी तलाश हरियाणा पुलिस लंबे समय से कर रही थी। यह खुलासा जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में किया।
एसपी दयाल ने बताया कि यह मामला हरियाणा के हांसी जिले के नरौंद थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। दिनांक 17 जनवरी 2025 को प्रवीण उर्फ प्रीत टंडन नामक युवक के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया था, जिसकी प्राथमिकी कांड संख्या 15/2025 के रूप में धारा 127(6) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी।
घटना की जांच कर रही हरियाणा पुलिस को जैसे-जैसे सुराग मिले, उन्होंने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर मुख्य आरोपी सुमित कुमार की लोकेशन जमुई जिले में पाई। इसके बाद हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम 25 जून 2025 को जमुई पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा।
जमुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गोपनीय ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रेस वार्ता में एसपी विश्वजीत दयाल ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हनीट्रैप के जाल में फंसाकर हत्या करने से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी सुमित कुमार की गिरफ्तारी से कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य सहयोगियों व सह-आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी दयाल ने कहा यह मामला अंतरराज्यीय आपराधिक गठजोड़ से जुड़ा है। आरोपी को पकड़ने में तकनीकी साक्ष्यों और दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से सफलता मिली है। आगे की जांच हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय में जारी है।
हालाकि, भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारत न्याय संहिता (BNS) लागू हो चुकी है, और धारा 127(6) के अंतर्गत यह मामला गंभीर आपराधिक षड्यंत्र और हत्या की श्रेणी में आता है, जिसकी सजा उम्रकैद या फांसी तक हो सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...