बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-May-2025 09:52 AM
By First Bihar
Bihar news: बिहार के जमुई जिले में एक अजीबोगरीब और फिल्मी अंदाज़ का मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ भागकर सबको चौंका दिया। झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक पर यह घटना उस वक्त घटी, जब दूल्हा कार से उतरकर पानी लेने गया और लौटने पर कार से दुल्हन गायब मिली।
बारात बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से आई थी और विवाह हंसी-खुशी संपन्न हुआ था। विदाई के पांच दिन बाद जब दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था, तो झाझा बाजार पहुंचने पर उसने प्यास लगने की बात कही। दूल्हा जब पानी लेने उतरा, तभी दुल्हन की नजर वहां खड़े अपने पुराने प्रेमी राजू कुमार पर पड़ी और वह मौका पाकर उसी के साथ फरार हो गई।
देखते ही देखते यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लड़की के पिता ने झाझा थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें राजू कुमार के अलावा टुनटुन दास, लखन दास, सुनीता देवी और कारी देवी को साजिश और अपहरण में सहयोग का आरोपी बनाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की और राजू पहले से संपर्क में थे और भागने की पूरी योजना पहले से तैयार थी। सहेली की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लड़की बालिग है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और लड़की की तलाश जारी है। यह पूरी घटना अब जमुई जिले में लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...