ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / jamui-news / देवर की शादी में आई महिला अचानक हो गई लापता, बहुभोज के अगले...

देवर की शादी में आई महिला अचानक हो गई लापता, बहुभोज के अगले दिन घर के पीछे मिली लाश, इलाके में सनसनी

फुलवा देवी 13 जनवरी को बेंगलुरु से अपने ससुराल जमुई के कुरवाटाड़ देवर की शादी में शामिल होने के लिए आई हुई थीं। 18 जनवरी को घर में बहुभोज था। इसी दिन शाम से वो अचानक लापता हो गयी थी और अगले दिन लाश घर के पीछे से मिला।

19-Jan-2026 03:45 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवाटाड़ गांव के तार चौक टोला मुसहरी की है, जहां इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान 40 वर्षीया फुलवा देवी के रूप में हुई है। महिला अपने देवर की शादी में शामिल होने के लिए बेंगलुरू से जमुई अपने ससुराल आई हुई थी। बहुभोज के दिन वो लापता हो गयी और अगले दिन उसकी लाश मिली। 


मिली जानकारी के अनुसार फुलवा देवी पहले अपने पति स्वर्गीय संजय रविदास के साथ बेंगलुरु में रहती थीं। बीमारी के कारण करीब 7 वर्ष पूर्व पति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद फुलवा देवी बेंगलुरु में ही रह रही थीं। बताया जाता है कि फुलवा देवी 13 जनवरी को बेंगलुरु से अपने ससुराल कुरवाटाड़ आई थीं। अपने देवर आशीष की शादी में शामिल होने के लिए वो जमुई आई थी। 18 जनवरी को घर में बहुभोज था। इसी दिन शाम करीब 6 बजे से फुलवा देवी के अचानक लापता होने की खबर फैली।


मृतका के ससुर चानो रविदास ने बताया कि शाम से ही फुलवा देवी घर में नहीं मिलीं। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं मृतका की बहन रेखा देवी ने बताया कि वह 18 जनवरी की शाम करीब 7 बजे ससुराल पहुंची थीं, लेकिन तब तक फुलवा देवी गायब थीं। वो कही दिख नहीं रही थी। उसने मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फुलवा ने फोन नहीं उठाया और अगली सुबह करीब 5 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि घर के पीछे कुछ दूरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। 


मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान फुलवा देवी के रूप में की। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत खैरा थाने को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा एवं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा।


इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध लग रहा है। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र शिवम और सात वर्षीय पुत्री करीना कुमारी को छोड़ गई है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।