ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 79 पेटी विदेशी शराब...

Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 79 पेटी विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में है. चुनाव से पहले अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए जमुई में बड़े स्तर पर शराब माफिया को गिरफ्तार किया है.

02-Jul-2025 12:17 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में है। चुनाव से पहले अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए जमुई जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम जमुई-चकाई मुख्य मार्ग स्थित डूमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली।


उत्पाद पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 79 पेटी विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 709.20 लीटर है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक सुनील कुमार, निवासी हरियाणा, को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन और एएसआई इंद्रजीत कुमार की टीम ने हरियाणा नंबर वाले ट्रक को डूमरी चेकपोस्ट पर रोका और तलाशी ली।


तलाशी के दौरान ट्रक के तहखाने से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 79 पेटियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि शराब हरियाणा की है, लेकिन पैकेजिंग और लेबल से यह स्पष्ट हुआ कि यह शराब झारखंड राज्य की है। इस शराब को बेगूसराय जिले में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और नेटवर्क कितना बड़ा है।


उत्पाद अधीक्षक ने कहा "जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग मिलकर चुनाव से पहले शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। कोई भी तस्कर बच नहीं पाएगा।" जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में जमुई में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष जांच अभियान जारी है। जिले के अलग-अलग चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच की जा रही है और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


बिहार में निषेध कानून लागू होने के बावजूद चुनाव के समय शराब की खपत और तस्करी में वृद्धि देखी जाती रही है। चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रहा है। जमुई में डूमरी चेकपोस्ट पर की गई यह बड़ी बरामदगी न सिर्फ प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि शराब माफिया राज्य की सीमाओं से अवैध कारोबार फैलाने में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में ऐसे और भी क्लैम्पडाउन ऑपरेशंस की संभावना है।