ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Home / bihar / जमुई में विधानसभा चुनाव चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कैमरा...

जमुई में विधानसभा चुनाव चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, कैमरा देख हाइवा चालक को पैसे लौटाते नजर आया सिपाही

जमुई जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान बने चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही को चालक से ₹700 लेते कैमरे में कैद किया गया। मामला सामने आने पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

18-Oct-2025 10:05 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आचार संहिता का पालन कराने को लेकर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। लेकिन इन्हीं चेक पोस्टों में से एक पर अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। चेक पोस्ट के पीछे वाहन चालक से सिपाही 700 रुपये ले रहा था लेकिन मीडिया के कैमरे पर नजर पड़ते ही उसने वह पैसा लौटा दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने मामले को गंभीरता से लिया। कहा कि जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।


मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना SST चेक पोस्ट का है। जहां झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी से शेखपुरा जा रहे हाइवा चालक वकील यादव ने आरोप लगाया कि देर रात पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी में गाना बजाने पर रुकवाया और 15 हजार रुपये की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए 10 हजार जुर्माने की बात कही।


इस दौरान चेक पोस्ट पर तैनात एक सिपाही का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चालक को चेक पोस्ट के पीछे ले जाकर ₹700 लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, कैमरे पर पूछताछ होने पर सिपाही ने पैसा चालक को वापस कर दिया और मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार (विशेष सर्वे प्राधिकारी, राजस्व विभाग) ने कहा कि गाड़ी को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रोका गया था। पुलिस को सूचना दी जा रही थी, मलयपुर थाना की टीम आने के बाद ही फाइन काटा जाना था। सिपाही द्वारा पैसे लेने की जानकारी मुझे नहीं है।


वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में ही सिपाही ने ट्रक चालक को पीछे ले जाकर वसूली की। यह सवाल उठाता है कि आखिर एक सिपाही को इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ही रिश्वत ले ले। पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि कौन क्या कर रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। सदानंद कुमार ने यह भी बताया कि ड्यूटी पर मौजूद सिपाही अचानक वहां से गायब हो गया और उन्हें उसका नाम भी ज्ञात नहीं है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के बावजूद ऐसे मामलों के सामने आने पर।