प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
24-Dec-2025 11:24 AM
By Dheeraj Kumar
Bihar news: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन यह लगातार अवैध शराब के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला जमुई जिले से है, जहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया। यह कार्रवाई मलयपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में की गई, जहां विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई शराब को बुलडोजर (JCB) की मदद से विधिसम्मत तरीके से विनष्ट किया गया।
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि नष्ट की गई शराब जिले के अलग–अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी। विनष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुई। वहीं, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जब्त शराब का विधिसम्मत विनष्टीकरण किया गया है, ताकि इसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार, बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों के कारण तस्कर अवैध शराब लाने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि, उत्पाद पुलिस और जिला पुलिस की सतर्कता से समय-समय पर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की जा रही है।इस कार्रवाई से जहां शराब तस्करों में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों के बीच यह संदेश गया है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है।