NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
08-Oct-2025 09:46 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर के पास बुलाकर उसे पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान इस्लामनगर निवासी मोहम्मद रहमान (23) के रूप में हुई है।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पीड़ित रहमान ने बताया कि पिछले 4 सालों से उसकी अपनी पड़ोस में रहने वाली साहिल खातून से प्रेम संबंध था। वह 3 जून 2024 को दुबई काम करने गया था, जहां से भी साहिल लगातार उस पैसे की मांग कर रही थी रहमान के अनुसार वह अब तक साहिल को 2 से 5 लाख दे चुका है।
कुछ दिन पहले ही रहमान दुबई से जमुईलौटा था। मंगलवार रात साहिल खातून ने उसे फोन कर घर के पास मिलने बुलाया। जब रहमान वहां पहुंचा तो साहिल कथित तौर पर एक बोतल में एसिड लेकर दीवार के पीछे छिपी थी। उसके माता-पिता भी वहीं मौजूद थे। जैसे ही रहमान आगे बढ़ा साहिल ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। परिजनों ने रहमान को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।
टाउन थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया जाता है की घटना के बाद आरोपी प्रेमिका साहिल खातून पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार है फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।