समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
13-Aug-2020 08:55 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर 16 अगस्त तक लॉकडाउन को लागू किया गया है. इस दौरान बसों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है. बस सेवा को फिर से बहाल करने को लेकर सरकार विचार कर रही है. प्रमंडलीय आयुक्त और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक दो दिन में बस परिचालन को लेकर डिसीजन लिया जायेगा.
प्रमंडलीय आयुक्त और परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि परिस्थिति को देखते हुए एक-दो दिनों में सिटी और अंतरजिला बसों के परिचालन पर निर्णय लिया जाएगा. राज्य में बसों को छोड़कर सभी परिवहन सेवाएं चालू हैं. इसलिए हो सकता है कि सरकार बस सेवा को भी कुछ नियमों के साथ फिर से शुरू कर सकती है.
राजधानी पटना में पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन के नियमों लागू किया गया है. बुधवार को केरल से प्रवासियों को लेकर आई बस प्रशासन द्वारा जब्त कर ली गई. कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिचालन पर रोक के बाद भी बसों के चलने की शिकायतें मिल रही हैं. प्रवासियों को लेकर कुछ बसें आ-जा रही हैं. शिकायतों की जांच के लिए अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया गया है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि अबतक चार बसों को जब्त किया गया है. एक एफआईआर भी दर्ज की गई है. मीठापुर बस स्टैंड में बसों के आवागमन पर रोक लगाने को बैरिकेडिग की तैयारी की जा रही है.