Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान
05-Feb-2021 09:03 AM
PATNA : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर बाईपास स्थित पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा से हर दिन गुजरने वाले वाहनों में फास्टैग कार्ड लगाने की गति बेहद धीमी है. 1 जनवरी से अभी तक 50% वाहनों में ही फास्टैग लगाए गए हैं. लगभग 50% बालों में फास्टैग कार्ड नहीं है.
यह जानकारी गुरुवार को टोल प्लाजा कंपनी के महाप्रबंधक दी. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से टोल के सभी 12 लेन कैशलेस हो जाएंगे. इसके बाद बिना फास्ट कार्ड लगे वाहन लेकर लेन में प्रवेश करने वाले चालक को दोगुना टोल टैक्स देना होगा, इसके बाद ही वह पार कर सकेंगे .
उन्होंने बताया कि भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा पर तैयारी पूरी कर ली गई है. 15 फरवरी से सभी लेन कैशलेस कर दिए जाने का निर्देश प्राप्त है. वाहन मालिकों और चालकों को फास्टैग कार्ड लगाने के लिए जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाकर जागरुक किया जा रहा है. एक दिन में इस टोल से लगभग 22 हजार वाहनों की आवाजाही होती है. इसमें से लगभग ग्यारह हजार वाहनों में ही कार्ड लगे है. कैश टोल लेने के लिए कई लेन को अभी खोल कर रखा गया है, लेकिन 15 फरवरी के बाद से सभी को कैशलेस कर दिया जाएगा.