काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
01-Jun-2022 08:48 AM
BHAGALPUR: बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा बाढ़ आने से पहले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवगछिया पहुंचे। गोपालपुर और इस्मालपुर प्रखंड में निर्माणाधीन बांध पर हो रहे काम को देखा। जिसके बाद कार्य में हो रही देरी को देखते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा 15 जून तक कार्य नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
पब्लिक बांध पर आशियाना बनाया से काम प्रभावित
वहीं, कार्य को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पूर्व में धरना दिया। और सरकार के कार्यों के खिलाफ जामकर प्रदर्शन किया। जनता के बारे में बताया कि यहां की पब्लिक बांध पर ही अपना घर बनाये हुए हैं। जिससे कार्य की तेजी में कमी आई है। वहीं चूहे के बांध काटने और उसके बचाव के सवाल पर मंत्री संजय झा ने चुप्पी सधी रही।
उक्त किसानों को सही मुआवजा नहीं मिला
इस्मांलपुर प्रखंड के जिला परिषद बिपिन मंडल ने बताया कि इस बार भी कार्य में काफी समय लग रहा है। जबकि कार्य समापन में देरी हो रही है। वही चूहा के काटने की बात पर बताया गया कि 15 मीटर चौड़ाई बांध को क्या चूहा काट सकता है। जबकि बांध पर घर बने होने पर मंत्री को घेरा और बताया की अगर सरकार को कोई किसान अपना जमीन लिख दिया है। लेकिन सरकार के अफसरों ने उक्त किसानों को सही मुआवजा भी अभी तक नहीं दिया है। वहीं जमीन का मोटेशन भी सरकार के नाम से नहीं किया गया है। इस कारण उक्त किसान का घर अपने जमीन पर ही रहेगा। इस निरीक्षण में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।