Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
14-May-2025 03:22 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड स्थित लोदीपुर गांव में शहीद सौरभ कुमार के परिजनों से मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी। तेजस्वी ने कहा कि शहीद सौरभ का परिवार काफी गरीब हैं। ऐसे में पार्टी की तरफ से हम शहीद सौरभ के परिजनों को आर्थिक मदद करेंगे..
बता दें कि शहीद सौरभ छत्तीसगढ़ में पोस्टेड थे, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। जिसकी खबर सुनते ही तेजस्वी यादव बुधवार को उनके पैतृक गांव लोदीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देशभर में बीजेपी के तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा निकाला जाए। पहलगाम घटना पर कहा कि यह पहली ऐसी घटना है जहां पर्यटकों को आतंकवादियों के द्वारा निर्मम तरीके से हत्या किया गया।
जिसके जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय सेना सक्षम है। अमेरिका के द्वारा मध्यस्थ किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे लोग मारे गए हैं। इसमें अमेरिका का क्या काम है? और वह कौन होता है भारत और पाकिस्तान के बीच पंचायती करने वाला।
अमेरिका अक्सर भारत को व्यापार बंद कर देने की धमकी देता है. ऐसी धमकी से डरने वाला भारत देश नहीं है। हम लोगों ने प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर भारतीय सेना का धन्यवाद दें। क्योंकि संसद भवन ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर में सभी दल के लोग पूरे देश की सेना को धन्यवाद देना चाहते हैं।