Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2025 04:47 PM
By First Bihar
JEHANABAD: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहानाबाद सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने यहां भूमिहार कार्ड खेलते हुए स्कूल संचालक अभिराम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यह निर्णय न केवल स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है, बल्कि जनसुराज की सामाजिक रणनीति का संकेत भी देता है।
जहानाबाद विधानसभा, बिहार के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यह एक सामान्य (GEN) श्रेणी की सीट है। अब तक यह सीट आरजेडी और जेडीयू के बीच मुकाबले का केंद्र रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने 33,902 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। सुदय यादव को कुल 75,030 वोट (47.03%) मिले थे, जबकि जेडीयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को 41,128 वोट (25.78%) मिले थे। 2015 में भी यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी, जब मुंद्रिका सिंह यादव ने 50.87% वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। 14 नवंबर को मतगणना होगी। जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटें जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी दूसरे चरण में मतदान करेंगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक होगा।
इस बार का चुनाव सभी दलों के लिए आसान नहीं दिख रहा है। प्रशांत किशोर का जनसुराज संगठन नए प्रयोग के साथ मैदान में उतरा है, जिसका लक्ष्य “बिहार बदलने” का संदेश देना है। पार्टी ने इस बार शिक्षित, साफ-सुथरी छवि और बौद्धिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने की रणनीति अपनाई है।
जहानाबाद में अभिराम शर्मा के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन अगर सामाजिक समीकरण उनके पक्ष में रहे तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। वहीं, आरजेडी से सुदय यादव दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि उनका विरोध भी हो रहा है।
जेडीयू से नाराज होकर टिकट की जुगत में घोसी के पूर्व विधायक जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा हाल ही में राजद में शामिल हो गए हैं, जबकि हाशिए पर रहने के बाद पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अपने बेटे ऋतुराज के साथ जेडीयू का दामन थाम लिया है। अगर जेडीयू ऋतुराज को टिकट देती है, तो मुकाबला बेहद कड़ा और त्रिकोणीय हो सकता है। हालांकि, अगर यह टिकट किसी दूसरे समाज को दिया गया, तो भूमिहार समुदाय की नाराज़गी जनसुराज के उम्मीदवार के लिए राह आसान कर सकते हैं