Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
24-Feb-2025 03:53 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: जहानाबाद नगर परिषद उस वक्त रणक्षेत्र बन गया जब, विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अहम बैठक बुलाई गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के सामने ही बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। बात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।
दरअसल, जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय के बैठक भवन में सोमवार को विकास योजनाओं को लेकर सभी वार्ड पार्षदों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष रूपा देवी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जहानाबाद के स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव भी मौजूद थे। जहानाबाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ जिले भर के 33 वार्ड पार्षद इस बैठक में शामिल हुए थे।
शुरुआत में यह बैठक सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन धीरे-धीरे वार्ड पार्षदों के बीच विकास योजनाओं को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। वार्ड पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे और धीरे-धीरे यह बात इतनी बढ़ गई कि आपस में गाली गलौज मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुर्सियां तक चलने लगीं। मामला बढ़ते देख नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर थाना को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड पार्षदों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
बता दें कि नगर परिषद की बैठक में हमेशा से ही हो हंगामा होते आया है। नगर परिषद के वार्ड सदस्य दो गुटों में बंटे हुए हैं। जिसके कारण एक गुट के लोग दूसरे गुट को लोगों पर हर बैठक में आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। पर आज बोर्ड की बैठक में मामला इतना बढ़ गया कि आपस में गाली गलौज और धक्का मुक्की होने लगी।