Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
14-May-2025 06:23 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद के काको मंडल कारा में तैनात एक महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर बैरेक में आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक महीने के भीतर जहानाबाद में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मृत महिला कॉन्स्टेबल की पहचान कटिहार निवासी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहानाबाद जिले के मंडल कारा काको में कार्यरत महिला सिपाही शिवानी कुमारी ने जेल के अंदर सिपाहियों के रहने वाले बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका कटिहार जिले की रहने वाली थी, जो पिछले एक साल से मंडल कारा काको में तैनात थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथमदृश्यता घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मृत महिला सिपाही शिवानी कुमारी के परिजनों को सूचना दे दी गई।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही घटना का कारण का पता चल पाएगा। घटना की सूचना के बाद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी जेल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद जिले में एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है, जब पुलिस विभाग के लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पहली घटना वाणावर पर्यटक थाना क्षेत्र में एक एएसआई परमेश्वर पासवान पिछले 21 अप्रैल को थाना के क्वार्टर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था
। वहीं दूसरी घटना विगत चार दिन पूर्व 11 मई को जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही बिनोद चौधरी ने अपने बैरक में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. और आज यह तीसरी घटना मंडल कारा में घटी है। एक महीने के अंदर घटी तीसरी घटना से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में इस तरह की घटना पिछले एक महीने में तीन-तीन घटनाएं क्यों और कैसे घट रही है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है?.. इस मामले में पुलिस के कोई भी बड़े अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।