Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
31-Mar-2025 07:03 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद रेलवे स्टेशन स्थित RPF थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब थाने के अंदर घुसकर किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। अपने गिरफ्तार दो किन्नर साथी को जबरन थाने से छुड़ाकर ले गये। पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध वसूली करते दो किन्नर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई किन्नर एकत्र हो गये और आरपीएफ थाने में घुसकर हंगामा करने लगे।
इस दौरान कई किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए यह देख आरपीएफ थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ गया। जिसके बाद गिरफ्तार दो किन्नर साथियों को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गये। हंगामा कर रही कुछ किन्नरों ने आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस पर आरोप लगाते हए कहा कि हम लोग ट्रेन में यात्रियों से खुशी-खुशी 5 - 10 रुपए मांगा करते हैं। लेकिन जहानाबाद आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस ने ऐसा करने पर हमारे दो साथी को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले गये जहां दोनों के साथ अश्लील हरकत किया गया और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।
जबकि आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने इस मामले को लेकर बताया कि ट्रेनों में किन्नरों के द्वारा अवैध वसूली की लगातार सूचना मिल रही थी और इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने अवैध वसूली करते दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था। थाने में केस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों किन्नरों को कोर्ट ले जाया जा रहा था तभी इसी बीच कई किन्नर अपने साथी को छुड़ाने के लिए थाने पर पहुंच गये और निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने किन्नरों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद वो थाने पर हंगामा करते रहे और गिरफ्तार अपने दो किन्नर साथी को जबरन थाने से छुड़ाकर अपने साथ ले भागे। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि थाने में हंगामा करने और गिरफ्तार किन्नरों को छुड़ाकर ले जाने वाले किन्नरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।