ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

Bihar News: डेढ़ साल की मासूम बच्ची को बस ने कुचला, बचाने आए पिता को दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में डेढ़ साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बचाने गए पिता को एक दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी।

10-Mar-2025 12:20 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के नदियाव गांव के एनएच-32 पर तेज रफ्तार बस ने एक डेढ़ साल के मासूम को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची को बचाने गए पिता को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मृतका की पहचान प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही बस ने उसे कुचल दिया। जबकि बच्ची को देख पिता उसे बचाने के लिए पहुंचे तो पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।


गंभीर रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।