Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
23-Apr-2025 04:32 PM
By Ajit Kumar
Bihar News: जहानाबाद जिले के काको थाना में पदस्थापित एएसआई कुणाल महलदार की मौत हो गई है, मृतक एएसआई पिछले कुछ समय से तपेदिक (टीबी) की बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह तबीयत बिगड़ने से वे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल सीएचसी काको ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक कुणाल महलदार मूल रूप से भागलपुर जिले के मथुरापुर गाँव के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पिछले साल फरवरी में काको थाना में उन्होंने योगदान दिया था और डायल 112 में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनका परिवार बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है व रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
इस मामले में घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया की काको थाने में पदस्थापित एक एएसआई की मौत हुई है. कई महीनो से वह बीमारी से ग्रसित थे, जिसके कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई, घटना की सूचना परिवारजनों को दिया गया है, उन सभी के यहां आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी और शव के पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जाएगा।