Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
26-May-2025 08:03 PM
By First Bihar
Bihar News: जहानाबाद ज़िले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड में सोमवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब वट सावित्री पूजा के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। यह घटना रामसे विगहा और मनन विगहा गांव के बीच स्थित पुराने बरगद के पेड़ के पास हुई, जहां पूजा के लिए जुटी महिलाओं और बच्चों में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा स्थल पर करीब 40 से 50 महिलाएं अपने बच्चों के साथ एकत्र थीं। तभी बरगद के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां अचानक निकल पड़ीं और उपस्थित लोगों पर झुंड बनाकर हमला कर दिया। हमले में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल हैं। इनमें से छह लोगों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में मनन विगहा की जमीला देवी, साध्वीक कुमारी, रामसे विगहा की नैंसी कुमारी, नैतिक कुमार और रिचा कुमारी का नाम सामने आया है।
इस घटना को लेकर रिशु कुमारी ने जानकारी दी कि उक्त बरगद का पेड़ गांव में वर्षों से पूजनीय स्थल माना जाता है। शादी-ब्याह या अन्य धार्मिक कार्यों में यहां पूजा की जाती है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को वट सावित्री व्रत के लिए महिलाएं वहां जुटी थीं। रिशु ने बताया कि उनकी मां, बहन, भतीजी और बुआ सभी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गईं। एक महिला तो इतनी बुरी तरह डंक से प्रभावित हुई कि वह बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।